Monday, April 4, 2011

करीने

वो चली गयी

सदा के लिये

एक लम्बे

सफर पर

हम सभी को

तनहा छोड़

भावनाए पीछा

कर रही

लगा रही

अब भी दौड़

जानती हूँ वो

अब लौट कर

कभी नही आएगी

अब यादे ही

साथ निभाएंगी

साथ बीते

कीमती लम्हों को

करीने से

लगाना है

यूं अभी व्यस्त

रहने का

मुझे मिल गया

बहाना है ।


२१ साल का साथ था हमारा । मुझसे बहुत छोटी भी थी ।
शैल तुम बहुत प्यारी हिम्मत वाली रही बड़ी सहजता से अपने दर्द को सहा पर उस दिन ना जाने कैसे तुम्हारा दर्द आँखों मे उतर आया और मेरी भावनाओ की पगडंडी पर दबे पाव चलता हुआ सीधे दिल मे उतर गया । अब तुम सदैव मेरे साथ हो ।

ये कैंसर दुबारा आ जाए तो किसी को नही बख्शता । जमीन आसमान एक कर दिया था शैलेन्द्र ने पर उनकी एक ना चली ।
cyber knife doctors टीम के सभी प्रयास विफल रहे ।
कल तेरही थी हम सब इकठ्ठा हुए थे और तुम्हारी जगह एक तस्वीर थी ......उफ तुम्हारे सभी परिचितों रिश्तेदारों और सहेलियों के चेहरों पर तुम्हे खोने का दर्द साफ़ दिख रहा था.......

तुमने हमारे दिलो पर राज किया था और सदैव करोगी ।

Sunday, March 27, 2011

सवाल ( १ )

अभावों का बस

जंहा देखो वंहा

होता ही रहता

है क्यों जिक्र ?

इसमें नाहक समय

बर्बाद हो रहा

इसकी क्यों नही होती

किसी को तनिक फ़िक्र ?

Sunday, March 20, 2011

होली और जज़्बात

चलिये आज हम सब

जाति धर्म के नाम

फूट डालने वाले जज्वातों को

होली के साथ भस्म कर डाले ।

" खून का रंग एक है "

इस नारे के साथ

भाई चारे का पैगाम

हर रंग मे रंग नीले आसमां तले

मिलकर बिखेर डाले।


ये ही जज़्वात पिछले साल भी मैंने ज़ाहिर किये थे ।

Friday, January 14, 2011

शुभकामनाएँ

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!!
गत कई सप्ताह से वर्टिगो से ग्रस्त हूँ नए वर्ष का आरम्भ ही बड़ा अलसाया सा शुरू हुआ है ।
ना कुछ पढ़ा ना कुछ लिखा बस आराम का दौर चल रहा है विश्वास है जल्दी ही सुधार होगा ।
मुझे भी प्रतीक्षा है फिर से ब्लॉग से जुड़ने की ।

Sunday, December 19, 2010

निर्भर

दुनियां मे
अच्छा - बुरा
दुःख - दर्द
तेरा - मेरा
ऊँच - नीच
झूट - सच
प्यार - फटकार
जात - पात
चारों ओर
सभी कुछ
नजर हमे
है आए ।
आप कंहा
किस पर
क्योकर
कितनी
अपनी
तवज्जु दे
क्या बटोरे
क्या छांटे
क्या सबमे
कितना बांटे
ये तो आपकी
सूझ - बूझ
परखने की
योग्यता
पर ही
निर्भर हो
रह जाए ।

Saturday, December 11, 2010

आत्मीयता

मेरी बड़ी बेटी के जीवन मे एक समय ऐसा था कि हर रविवार वो एक ख़ास रेस्टारेंट की एक ख़ास स्वीट डिश खाए बिना नहीं रह पाती थी ये दौर पूरे नौ महिने चला पर जैसे ही मातृत्व की जिम्मेदारी आई सब छूट गया।ना ही वो स्वाद याद रहा उसे । कल करीब १५ महिने बाद जब हम सेनफ्रांसिस्को के हॉस्पिटल से लौट रहे थे बहुत देर हो गयी थी सोचा कि खाना बाहर ही खा लिया जाए हम लोग उसी पुराने रेस्टोरेंट पहुचे देखते क्या है कि खाना ख़तम होते ही मेनेजर स्वयं उठ कर आए बिटिया से बात कीउसके बेटे से प्यार से मिले और उसकी पसंदीदा स्वीट डिश ऑफर की अपनी तरफ से । मै तो हतप्रभ थी .............उसे क्या पसंद था ये याद रखना..................लम्बे अन्तराल के बावजूद ............. सच ही विस्मित कर गया । लगता है आत्मीयता की कोई कोई राष्ट्रीयता नहीं होती सीमाए नहीं होती ।
मुझे तो इसे बटोरना बिखेरना दौनो ही बहुत पसंद है ।

मेरी बिटिया की knee surgery हुई है इसी से ब्लॉग पर नियमितता नही रही लेप टॉप का charger भी यंहा लेलिया है अब सावधान हो जाइये टिप्पणियों की बौछार से जो बचना है ।

Thursday, December 9, 2010

डोर

रिश्तो की डोर

मजबूत करने

को ही जिसने

जीवन का सही

सार समझा ।

सच मानिये

उनके जीवन मे

सब मसले

हल हो जाते है

कुछ न रह

जाता उलझा ।

Wednesday, December 1, 2010

एक साईट सोचने पर मजबूर करती

मुझे पूरा विश्वास है कि आपको सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा यंहा आकर.........
हमारा हर बात कों लेकर नकारात्मक रवैया क्या ठीक है........?
क्या ये अपनी जिम्मेदारियों से मुह मोड़ने जैसा नहीं है...........?
http://theuglyindian.com

Sunday, November 28, 2010

नखरा..

चार्जेर रूठा या ,
या बेटरी की कमर है टूटी
इसी वजह से
टीका टिप्पणी की लत है छूटी।

मनचाहे ब्लोगों से ,
दूर रहना है अखरा,
पर क्या करें है मजबूरी,
लैपटॉप दिखा रहा है नखरा।




Friday, November 19, 2010

विजयी

ऐसा नहीं कि
हमने दुःख कभी
भी नही झेले
मुसीबत जब
भी आन पड़ी
हमने भी तो
बहुत पापड़
जीवन मे है बेले ।
नहीं आया तो
बस हां
अपने दुखो की
नुमाईश करना
बिलकुल नही आया ।
दुःख दूसरो कों बता
हमारे अपनों का
मन
भारी करने से
कम
कैसे होता है ?
ये आज तक मुझे
समझ नहीं आया ।
सच तो ये है कि
विपदा की घड़ी
बहुत कुछ हमे
सिखा जाती है
अपने परायो मे
फर्क बता जाती है ।
आत्मबल ही
हमे निराशा से
उबारता है
विषम परिस्थिती
से जूझना भी
ये ही तो सदैव
हमे सिखाता है ।
दुखो के ताप
मे तपकर जब
हम उभर आते है
अनुभवों की चमक
चेहरे पर पा
मन कों हल्का
और स्वयं कों
विजयी तब पाते है ।